18jjrp01- राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली। स्रोत-स्कूल
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दीपावली उत्सव मनाया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इस उत्सव को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। कक्षाओं में बच्चों ने रंगोली बनाई, दीप जलाए और एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।