-फोटो 88 : एनआर स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। शहर के नेहरू पार्क स्थित एनआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एचबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बारहवीं में प्रथम स्थान संध्या ने 430 अंक प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रिया ने 417 और तृतीय स्थान अमरजीत ने 401 अंकों के साथ हासिल किया। स्कूल प्रबंधक कृष्ण पंवार व कपिल पंवार ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी।