बेरी। गांव पलड़ा के बीच से गुजर रही जेएलएन में रविवार दोपहर डूबे छात्र का शव बरामद न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह आठ बजे जहानगढ़ चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के 20 मिनट बाद ही छात्र का शव एचडीआरएफ टीम ने नहर से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। शव 18 घंटे बाद बरामद हुआ।
गांव एमपी माजरा निवासी छात्र सूर्यदीप रविवार दोपहर को अपने साथियों के साथ गांव पलड़ा से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में नहाने गया था। पानी का तेज बहाव होने के कारण सूर्यदीप नहर में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव तलाशने के लिए एचडीआरएफ टीम को बुलाया गया। घंटो उसकी तलाश चली। सोमवार सुबह एचडीआरएफ की टीम को सूर्यदीप का शव मिल गया। जिस स्थान पर वह डूबा था उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर ही शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया। ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक जहाजगढ़ चौक पर जाम लगाया था। नहर में शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल झज्जर पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक युवक के पिता की 2006 में मृत्यु हो चुकी है। युवक झज्जर के पोलीटेक्निकल कॉलेज का छात्र था।