फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खरहर के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास

Sat, 04 Jul 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : योगाभ्यास के उपरांत विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ योगाचार्य जगदीश सहवाग। स्रोत स्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव खरहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने निशुल्क योग प्राणायाम शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य डॉ. रीतू चोपड़ा ने की। कार्यक्रम में शिक्षक अरुण, कविता, बिजेन्द्र, सुदेश, सुमन, वनीता, रविन्द्र आर्य व सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
योगाचार्य जगदीश सहवाग ने अष्टांग योग के अतिरिक्त देशभक्ति, माता पिता की सेवा, प्रकृति संरक्षण और शिक्षा के महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी। कहा कि समस्त गुरु-समुदाय का यही प्रयास है कि हमारे देश में सभी विद्यार्थी गुरुओं के आज्ञाकारी, मात-पिता के सेवक, समाज सेवी, धर्म-संस्कृति के रक्षक, साहसी, जागरूक नागरिक बनकर राष्ट्र की प्रगति में अपना सहयोग दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रीतू चोपड़ा और योगाचार्य जगदीश ने बच्चों को नशा से, फास्ट फूड, जंक फूड, सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए सात्विक वे विद्यार्थी व्यायाम संतुलित भोजन करने पर जोर दिया। सभी स्वाध्याय व ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र-धर्म को सर्वोपरि माने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें