नंबर 72: कॉलेज के विदाई समारोह में छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य आनंद काद्यान। संवाद
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। प्राचार्य मेजर आनंद काद्याण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों की मेहनत व उपलब्धियों की सराहना की। छात्रों ने अपने अनुभव साझा कर शिक्षकों का आभार जताया। समारोह में मिस फेयरवेल नीतू व कोमल और मिस्टर फेयरवेल रितिक व प्रेम दत्त चुने गए। संवाद