-फोटो 85 : गौशाला समिति को चेक सौंपते विधायक राजेश जून। स्रोत कार्यालय
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा गौसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं के तहत क्षेत्र के मांडोठी स्थित गोशाला को बड़ी राहत मिली। विधायक राजेश जून ने गोशाला पहुंचकर सरकार द्वारा भेजा गया 36 लाख 72 हजार 640 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रबंधकों को सौंपा। संवाद