-फोटो 58 : महाविद्यालय में पहुंचने पर छात्रा का स्वागत करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत कॉले
बहादुरगढ़। रोहतक मेें आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ से बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु ने कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा, प्रबंधन समिति व प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अन्नू शर्मा ने चयनित स्वयंसेविका की वापसी पर बधाई दी। रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए एमडीयू से दस महिला व नौ पुरुष स्वयंसेवकों ने भाग लिया।