फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में फटी परखनली, छात्र जख्मी

Sat, 18 Jul 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित कासनी गांव के सीआर स्कूल की लैब में परखनली फटने के कारण 12वीं कक्षा की एक छात्रा घायल हो गई।
विज्ञापन


छात्रा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परखनली का कांच लगने के कारण छात्रा के चेहरे पर काफी चोटें आईं हैं। वहीं छात्रा के हाथ व चेहरे पर केमिकल भी लग गया है। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरहेती गांव निवासी छात्रा आरती गांव कासनी के सीआर स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को आरती स्कूल की लैब में परखनली में केमिकल डालकर एक्सपैरीमेंट कर रही थी। अचानक परखनली आरती के हाथ में ही फट गई।
विज्ञापन


परखनली का कांच टूट कर आरती के चेहरे पर कई जगह जा लगा। इस घटना में आरती की आंख बाल-बाल बच गई। हालांकि कुछ केमिकल उसकी आंखों में भी गया, मगर उससे उसकी आंखों को नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं हाथ पर भी काफी केमिकल गिर गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रा को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सिविल अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने छात्रा की जांच की तथा उसे वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल की होती है जिम्मेवारी : दौलता
इस बारे में जब जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीपी दौलता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लैब में किसी भी प्रकार का हादसा होने की पूरी जिम्मेवारी स्कूल प्रबंधन की होती है।

कई बार केमिकल के गलत मिलान से भी ऐसा हो जाता है। जो भी हो, मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें