फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रा ने पीएमओ से की शोषण की शिकायत, जांच करने पहुंची कमेटी

Fri, 31 Oct 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp22- गुरु गोरखनाथजी बहुतकनीकी संस्थान में प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों से बातचीत
विज्ञापन
झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की छात्रा ने कंप्यूटर लेक्चरर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और शोषण के आरोप लगाए थे। मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय को भी की गई थी। इस मामले में वीरवार को उच्चतर तकनीकी निदेशालय की गठित कमेटी ने पीड़ित छात्रा और आरोपी लेक्चरर के बयान दर्ज किए। इससे पूर्व लेक्चरर के खिलाफ दो बार कॉलेज की इंटरनेटल कमेटी और एक बार पुलिस भी जांच कर चुकी है। हालांकि, लेक्चरर पर कभी आरोप साबित नहीं हुए।
विज्ञापन

वीरवार को कमेटी में शामिल चार सदस्य सुबह करीब 10 बजे संस्थान पहुंचे जबकि डिप्टी डायरेक्टर वाईएस बेरवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुडे़। कमेटी ने करीब 8 घंटे जांच की और शाम 6 बजे रवाना हुई। कमेटी ने पहले लेक्चरर के बयान लिए। इसके बाद पीड़ित छात्रा के बयान लिए। सूत्र बताते हैं कि संस्थान के कुछ अन्य लेक्चरर व छात्राओं के बयान लिए गए हैं।
मई 2025 में दी थी शिकायत
छात्रा ने मई 2025 में प्राचार्य को लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि कंप्यूटर लेक्चरर कुछ समय से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। अभद्र कमेंट कर अपमानित करते हैं। कई बार शोषण की कोशिश भी की। उसे तंग करने के लिए संस्थान में पुलिस भी बुलाई। पेपर के बीच में उससे पूछताछ की गई। इससे वह तनाव में रहने लगी। इसके बाद प्रिंसिपल ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कमेटी बनाई लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जून में छात्रा की मां ने की थी शिकायत
20 जून 2025 को छात्रा की मां ने प्रधानमंत्री कार्यालय, सीएम कार्यालय, शिक्षा मंत्री, महिला आयोग, केंद्रीय महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद ही उच्चतर तकनीकी निदेशालय ने जांच कमेटी बनाई है।
कमेटी में यह लोग हैं शामिल

जांच कमेटी में अतिरिक्त निदेशक वाईएस बेरवाल, प्रिंसिपल राजकीय कॉलेज उमरई रचना गुप्ता, प्रिंसिपल राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान सिरसा मंजू गेरा, प्रिंसिपल राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान फरीदाबाद मीनू वर्मा के अलावा सोनीपत से किरण शामिल हैं।
आरोपी ने पदोन्नतियों पर उठाए थे सवाल
लेक्चरर ने भी विभाग में कुछ साल पहले हुई पदोन्नतियों पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। इस मामले की विभाग और एजेंसियां जांच कर रही हैं। इससे पूर्व तीन बार हुई जांच में भी लेक्चरर के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुए। ऐसे में यह मामला आपसी शिकायतबाजी का भी हो सकता है।
वर्जन-
-इस मामले में अभी निदेशालय की गठित कमेटी जांच कर रही है। वह इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।
-दिगपाल सिंह, प्राचार्य, गुरु गोरखनाथजी बहुतकनीकी संस्थान, झज्जर।

30jjrp22- गुरु गोरखनाथजी बहुतकनीकी संस्थान में प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों से बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें