फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोल नंबर पर फोटो मिलान नहीं हुआ तो छात्र को परीक्षा देने से रोका

विज्ञापन
28jjrp23-  परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल। स्रोत-प्रचार विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को हुई दसवीं की हिंदी परीक्षा में छात्र कार्तिक को परीक्षा देने से रोका। उसके बोर्ड प्रवेश पत्र पर किसी और की फोटो लगी हुई थी। इसके चलते छात्र रोने लगा। पुलिस के समझाने पर वह परीक्षा केंद्र से चला गया।
विज्ञापन

एसडी स्कूल के परीक्षा केंद्र में अकहेड़ी मदनपुर का कार्तिक परीक्षा देने पहुंचा। बोर्ड कर्मियों ने प्रवेश पत्र पर लगा क्यूआर कोड चेक किया तो उस पर भी किसी और युवक अजय का फोटो और नाम आ रहा था। इसके चलते कार्तिक को पेपर नहीं देने दिया गया। पुलिस कर्मियों और लोगों ने कहा कि वह सही प्रवेश पत्र ले आए।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गांव महाराणा और दुजाना स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का जाजया लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी का गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन

सरपंचों से भी आह्वान किया है कि वे अपने-अपने गांवों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने दें। डीसी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारी व सुपरवाइजर सभी हिदायतों का विशेष ध्यान रखें।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, शौचालय व बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें।

फेक न्यूज पर पैनी नजर
उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने व फेक न्यूज पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने आमजन को सचेत किया कि आधारहीन खबरों व अन्य भ्रामक जानकारी से बचें और कोई भी इस प्रकार की तथ्यहीन जानकारी साझा न करें।

28jjrp23-  परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल। स्रोत-प्रचार विभाग- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें