झज्जर। क्लेरिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को लघु सचिवालय के अपने धरना स्थल पर 5 सितंबर को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया। एसोसिएशन ने अपनी मांग वेतनमान 35 हजार 400 को लेकर 5 जुलाई को धरना शुरू किया था।
सरकार ने लिपिकों के धरने के दिनों को डयूटी समय में गणना करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने आज तक भी इस संबंध में कोई पत्र जारी नही किया हैं। आज संघर्ष दिवस क्लेरिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान गणेश कुमार के नेतृत्व में मनाया गया, जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। जिला प्रधान गणेश ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा गठित कमेटी तीन माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी। जब तक कमेटी रिपोर्ट नही सौंपती तक तक प्रत्येक माह की 5 तारीख को संघर्ष दिवस व 15 तारीख को काला दिवस के रूप में एसोसिएशन की ओर से मनाया जाएगा। जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग ने समस्त कार्यकारिणी के समक्ष विचार विमर्श किया, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत आती है तो वे तैयार रहे।
इस अवसर पर अधीक्षक व सलाहकार सुरेश सुहाग, उप अधीक्षक व सलाहकार यशपाल सिंह, उप प्रधान दिनेश कुमार, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य आनंद कुमार, सचिव मोहित गुलिया आदि सदस्य मौजूद रहे।