फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज हवा और बूंदाबांदी से टमाटर और खरबूजे को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। तेज हवा और बूंदाबांदी से खरबूजे और टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है जबकि हरे चारे की खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है। किसान अब ज्वार और मक्का की खेती कर सकेंगे। खरबूजा, घिया, करेला व टमाटर आदि की खेती करने वाले किसान फसल पर पूरा खर्चा कर चुके हैं जिससे उन्हें दोहरे नुकसान का डर सताने लगा है।
इस बूंदाबांदी के कारण खरबूजा, तरबूज व बेल वाली अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान राकेश, जय भगवान और श्रीनिवास ने बताया कि उनके खेतों में खरबूजे और तरबूज की फसल लगी हुई हैं। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के कारण फसल की बेल एकत्र हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सब्जियों की खेती करने वाले कुलदीप और रामू ने बताया कि हरी मिर्च, भिंडी, टमाटर, शिमला व अन्य ऐसी सब्जियों के फूल झड़ गए हैं। कृषि अधिकारी सुनील कौशिक का कहना है कि बारिश के बाद अब किसान ज्वार और मक्का की बिजाई कर सकेंगे जबकि जहां बिजाई की गई है वहां भी लाभ होगा। अब तेज धूप निकलती है तो टमाटर व खरबूजे के नुकसान की पूर्ति भी संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें