फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओएसडी के आश्वासन पर धरना स्थगित किया

Sun, 18 Feb 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बिरोहड में सड़क बनवाने के लिए चल रहे धरने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी बिरेंद्र सिंह दहिया पहुंचे। उनके आश्वासन पर 16 दिन से चल रहा धरना ग्रामीणों एक मार्च तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

सीएम ओएसडी को ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर भारी वजन वाले वाहन चलते हैं, जिसके सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और यहां पर तीन से चार लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है। सीएम ओएसडी बिरेंद्र सिंह दहिया ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे इस मामले में पूरी प्रक्रिया को स्वयं देखेंगे। अधिकारियों की बैठक लेकर इस समस्या पर गहन मंथन करेंगे और उसके बाद जल्द ही सड़क निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण से अनुरोध किया कि वे एक सप्ताह तक उन्हें समय दें ताकि यह प्रक्रिया पूर्ण हो सके और सीएम ओएसडी के अनुरोध पर ग्रामीणों ने धरना एक मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। गौरतलब हो कि सासरौली से वाया बिरोहड होते हुए कालियावास की तरफ आने वाली लगभग 15 किलोमीटर सड़क की बदहाली को लेकर लोग बिरोहड गांव में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सीएम ओएसडी बिरेंद्र सिंह दहिया को बताया कि सासरौली से चरखी दादरी जाने वाला यह मुख्य मार्ग होने के बावजूद अधिकारी इस सड़क की अनदेखी कर रहे हैं। यह सड़क सासरौली से कालियावास चरखी दादरी की तरफ जाने वाले जाने वाली मुख्य सड़क है। इस अवसर पर भाजपा नेता डाक्टर राकेश व पार्षद संजय सिंह मुंडाहेडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें