फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरोज राठी के आश्वासन पर सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

Sat, 01 Feb 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : नप चेयरपर्सन सरोज राठी धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से बातचीत करती हुई। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। नप चेयरपर्सन सरोज राठी ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत करके हड़ताल समाप्त करवा कर दी है। चेयरपर्सन ने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि 15 फरवरी तक उनकी वेतन संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में भी उन्होंने यह मामला ला दिया है और 15 दिन के अंदर ठेकेदार की ओर से आपका वेतन दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें