फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, बहादुरगढ़ में वसूला 2 करोड़ 50 लाख से ज्यादा जुर्माना

Sat, 30 Nov 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़-छारा रोड पर उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 20 दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे बहादुरगढ़ क्षेत्र में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। बहादुरगढ़ में अब तक करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये का जुर्माना बोर्ड वसूल कर चुका है। यह जुर्माना प्रदूषण फैलाने वाले सरकारी विभागों, निजी संस्थाओं और फैक्टरी पर लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बहादुरगढ़ में ग्रैप की पाबंदियां लगने के बाद 2 करोड़ 50 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। बोर्ड के असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली 41 फैक्टरियों को नवंबर माह में सील किया गया है। इन फैक्टरियों में अवैध रूप से प्लास्टिक का दाना बनाने का काम किया जाता था और इसके अलावा कपड़े डाई करने का काम भी होता था।
विज्ञापन


अजय कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ में ग्रैप के नियम लगने के बाद डीजल जनरेटर इस्तेमाल करने वाले 50 से ज्यादा निजी संस्थाओं के भी चालान काटे गए हैं। इतना ही नहीं 75 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइटों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 30 से ज्यादा साइटों को भी भारी भरकम जुर्माना लगाया गया। देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 287 ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। इसलिए अब सरकारी विभागों को सड़कों पर पहले से चार गुना ज्यादा पानी के छिड़काव की हिदायत जिले के डीसी और प्रदूषण कंट्रोल विभाग ने जारी की है।

ये हैं प्रदूषण के कारण
बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर पराली जलाने से नहीं बल्कि टूटी हुई सड़कों से उड़ने वाली धूल, कंस्ट्रक्शन साइटों से होने वाले प्रदूषण और दिन-रात जहरीला धुआं छोड़ रही विभिन्न प्रकार की फैक्टरियों से हो रहा है। जिसकी वजह से वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। जो आम लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों की आंखों में जलन, आंखें लाल होना जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। तो वहीं उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

जारी रहेगी कार्रवाई
अधिकारियों का दावा है कि यह कार्रवाई बोर्ड की लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले चाहे सरकारी विभाग या निजी संस्थाएं सभी के खिलाफ लगातार जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही उनसे वसूली भी हो रही है।



इन विभागों से वसूला है जुर्माना

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रैप के नियमों का पालन न करने वाले विभागों से जुर्माना वसूल किया है। इनमें नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), नगर परिषद, मार्केट कमेटी और पीडब्ल्यूडी विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें