बहादुरगढ़। दिवाली पर्व पर किसी तरह की घटना न हो, इसको लेकर बहादुरगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आमजन की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं डीसीपी मयंक मिश्रा ने आमजन से भी इसमें सहयोग की अपील की है।
पुबहादुरगढ़ शहर में अलग-अलग स्थानों पर 12 नाके लगाए गए हैं। रोड पर नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर उनको पुलिस की क्रेन द्वारा उठाया गया है और उनके चालान भी किए गए हैं। उन्होंने बहादुरगढ़ वासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी वे खरीदारी करने के लिए आए तो अपने वाहनों को पुरानी कोर्ट, पुराना बस स्टैंड, नाला रोड के पास खड़ा करें। बाजारों में वाहन लेकर न आएं, इससे यातायात व्यवस्था खराब होती है। अपने वाहन को निर्धारित जगह पर ही खड़ा करें और एक अच्छा नागरिक होने का दायित्व निभाएं।