फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारा, शांति को मजबूत करना जरूरी : आनंद काद्यान

Fri, 14 Aug 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 72:महाविद्यालय में सामूहिक गान करते छात्र और प्राध्यापक। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में ‘विभाजन की विभीषिका’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, आम लोगों के संघर्षों, कठिनाइयों और बलिदानों से अवगत कराना था।
विज्ञापन

प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। मेजर काद्यान ने उस दौरान आम जनमानस द्वारा झेली गई परिस्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेते हुए देश में एकता, भाईचारा, शांति और सद्भावना को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान हुआ। विद्यार्थियों और स्टाफ ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया, जिससे महाविद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के माहौल से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें