फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में आपसी भाईचारा ने बाजार को खाक होने से बचाया

Mon, 29 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी काठ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सज्जन लाल ने की। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान अतर सिंह कादियान ने संबोधित किया कि बेरी में आपसी भाईचारा कायम रहा, जिससे बाजार को खाक होने से बचाया गया।
विज्ञापन


उपद्रवियों द्वारा बेरी बाजार की कुछ दुकानों में ही छिटपुट तोड़फोड़ की गई थी। पीड़ित दुकानदार सरकार की तरफ से मुआवजा राशि को लेेने के लिए फॉर्म भरने के लिए पुलिस अधिकारियों के पास रपट दर्ज करवाने के लिए गए थे। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि बेरी बाजार में तो कोई तोड़फोड़ ही नहीं है, वो तो हमने बचाया है।


दुकानदारों को रपट दर्ज करने छूटे पसीने।
बाद में व्यापार मंडल के प्रधान ने उच्च अधिकारियों से बात की, तब अधिकारियों ने दबाव में आकर पीड़ित दुकानदारों की रपट दर्ज की। व्यापारियों में पुलिस अधिकारियों के प्रति रोष बना हुआ। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अगर कोई उचित कार्रवाई नहीं करती है तो पूरे बाजार को बंद करके धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में उप प्रधान संदीप गर्ग, उप प्रधान विकास शर्मा, महासचिव जितेंद्र रोहिल्ला, सचिव संजय शर्मा, संरक्षण मंडल के सदस्य रामरतन रोहिल्ला, सुरेंद्र तनेजा, महेश, संजय, मोनू, राजबीर राठी, सतबीर, शिव शंकर गोयल, जयभगवान गुप्ता, बिजे, राधेश्याम भिंडावासिया, मनीष, ललित कौशिक, मोनू गर्ग, प्रवीन, गौरव धमीजा, जोगेंद्र, पुनीत आदि व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वर्जन
व्यापार मंडल के प्रधान अतर सिंह कादियान ने बताया कि बेरी में स्थानीय बाशिंदों ने धर्मनगरी को खाक होने से बचाया है और आपसी भाईचारा बना रहा है और पुलिस अधिकारियों का बेरी में किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं रहा है, हर बात को पुलिस अधिकारी अपनी वाहवाही लूट रहे हैं और कहती है कि बेरी बाजार को हमने खाक होने से बचाया है। इससे व्यापारियों में रोष बना हुआ है।

वर्जन
इस बाबत जिला उपायुक्त अनीता यादव से बात की गई तो उनका कहना था कि व्यापारियों से दुर्व्यवहार करने के मामले में अधिकारियों से बात की जाएगी और जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें