फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सौलधा गांव में पौने 13 लाख से बनेंगी गलियां

Thu, 18 Jul 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : गांव सौलधा में ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधाय
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सौलधा में 12 लाख 78 हजार की लागत से गलियों का निर्माण कराया जाएगा। वीरवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। सौलधा गांव में पीडब्ल्यूडी रोड से कुआं तक यह गली बनाई जाएगी। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने गली निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को पूरी गुणवत्ता के साथ गली का निर्माण कार्य करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव की जनसमस्याएं भी रखीं। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप काजला, छोटू, आनंद, राजेश, पूर्व सरपंच जोगिंद्र, कप्तान, सन्नी, शिवकुमार, महताब, सुखबीर सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें