-फोटो 55 : साहिल वाल्मीकि का पटका पहनाकर सम्मान करते भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी।
बहादुरगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के युवा इकाई के प्रदेश सचिव साहिल वाल्मीकि सौलधा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। नवीन ने सभी युवकों का पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया। साहिल वाल्मीकि को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा घोषित की गई प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। साहिल वाल्मीकि सोलधा ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया। संवाद