साल्हावास। ब्रेक थ्रू संस्था की ओर से किशोर-किशोरी सशक्तिकरण के चलते ढलनावास और सासरौली के राजकीय स्कलों में किशोर-किशोरी मेलों का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य किशोरों और किशोरियों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, जेंडर समानता, बाल विवाह की रोकथाम और सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें नुक्कड़ नाटक शामिल था। ब्रेक थ्रू संस्था से साहिल ने बताया कि इस तरह के मेलों का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है ताकि वे अपने जीवन से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त कर सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।