-फोटो 52 : लाइनपार के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। सावन शुरू होने के साथ ही इस पवित्र माह के पहले सोमवार को शहर के मंदिरों में भीड़ उमड़ी। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। सावन माह को लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह है। यही वजह है कि मंदिरों को भी सावन के पहले सोमवार को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भोले बाबा की पूजा अर्चना की गई। शहर की काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सियाराम ने बताया कि सावन के सभी सोमवार को भगवान महादेव और मां पार्वती का शृंगार किया जाएगा।
पहले सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष श्रद्धालु भोले बाबा की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। सावन महीने के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ इसी तरह रहेगी। मंदिरों में सुबह 5 बजे ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। बहादुरगढ़ में गेंदा के दाम जहां 300 रुपये और गुलाब का फूल 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। फूल विक्रेताओं ने भी सावन महीने को लेकर अपनी खास तैयारी की है। लाल चौंक के नजदीक फूल विक्रेता सुभाष और अशोक ने बताया कि सावन का पहला सोमवार होने के कारण आज फूल अन्य दिनों के मुकाबले कहीं ज्यादा बिके।
इसके लिए उन्होंने पहले से ही ऑर्डर किया था। सावन माह शुरू होते ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल की बिक्री हो रही है। सावन के पहले सोमवार को काफी संख्या में लोग फूल व बेलपत्र लेने के लिए पहुंचे। उनके अनुसार, बेलपत्र 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। इसके साथ ही पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूल भी रिकार्ड तोड़ महंगे हो गए हैं।
-फोटो 52 : लाइनपार के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद