05jjrp02 खानपुर खुर्द में कलश यात्रा के दौरान उपस्थित महिलाएं व ग्रामीण।संवाद
साल्हावास। सावन मास के तीसरे सोमवार से खानपुर खुर्द में शिव पुराण की कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने कलश यात्रा निकाली। इसमें मुख्य अतिथि महंत मिथिलेश दास और कथावाचक आचार्य संतोष कुमार स्पीति रहे।
यजमान के तौर पर मुकेश कुमार गर्ग व उनकी धर्मपत्नी कविता गर्ग शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संयोजक इंद्र कौशिक ने बताया कि सुहागिन महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यह कलश यात्रा गांव की चारों तरफ से परिक्रमा करके वापसी शिव मंदिर के प्रांगण में समापन हो गई। इसका समापन 11 अगस्त को होगा। 12 अगस्त के योग पूर्ण होने पर रुद्राक्ष वितरण का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर कृष्ण गर्ग, मोनू कौशिक, संदीप कुमार, सुखविंदर, रामलीला कमेटी के प्रधान कृष्ण कुमार गहलावत, संदीप, सुरेंद्र जांगड़ा, निशा गर्ग, ज्योति गर्ग, अंजू, सपना राजपूत, आशा जांगड़ा, मोनिका, सुनीता, पिंकी, पूजा, राजकुमारी, सुषमा उपस्थित रहे।