फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणवी सांग कार्यक्रम में सुनाया सेठ ताराचंद का किस्सा

Tue, 05 Nov 2024 09:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक राजेश जून का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से करवाए जा रहे हरियाणवी सांग के दूसरे दिन मंगलवार को प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त ने सेठ ताराचंद के दूसरे भाग का मंचन किया। मुख्यातिथि के रूप में विधायक राजेश जून उपस्थित रहे। विधायक राजेश जून ने कहा कि पंडित लख्मीचंद ने ऐसी रचनाएं की जो आज के युग में सार्थक सिद्ध हो रही हैं।
विज्ञापन


राजेश जून ने धर्मशाला समिति को एक लाख एक हजार रुपये का सहयोग दिया। पंडित विष्णुदत्त ने सांग के माध्यम से बताया कि सेठ ताराचंद का बेटा चन्द्रगुप्त अपनी पत्नी धर्म मालकी के साथ जहाज में हापुड़ के लिए चल पड़ते हैं। चन्द्रगुप्त अपनी पत्नी को छोड़कर हापुड़ आ जाता है और मंशा सेठ को व्यापार का हिसाब देता है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, बलराज दलाल, जयविरेन्द्र सहरावत, धर्मशाला समिति के सरक्षंक पाले राम शर्मा, प्रधान प्रवीण शर्मा, महासचिव सतीश शर्मा, उपप्रधान बलराम गौतम, सचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, पंडित मामनराम, मंजीत पाराशर, रमेश कौशिक, रमेश दीक्षित, विनोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें