फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमरे में परिवार सोता रहा, दूसरे कमरे से चोरों ने नकदी व जेवरात पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव मारौत में एक मकान से चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए हैं। पीड़ित ने छुछकवास चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद छुछकवास पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच आरंभ कर दी गई। जानकारी अनुसार गांव मारौत निवासी सत्यवान पुत्र जुगतीराम अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था, दूसरे कमरे में चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता जब सुबह कमरे में अंदर सामान बिखरा हुआ मिला और अल्मारी व संदूक का ताला खुला हुआ मिला। अलमारी में रखे 52 हजार रुपये एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक चांदी तागड़ी, एक जोड़ी पजेब गायब मिली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

वर्जन
गांव मारौत में एक मकान से चोरी होने की शिकायत मिली है, शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। प्रयास है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, छुछकवास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें