फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत ने की डाकघर में रेड, अफीम का पार्सल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ सोनीपत की टीम ने बुधवार को गांव नूना माजरा के डाकघर में रेड की। जांच के दौरान डाकघर में एक अफीम का पार्सल मिला। उक्त पार्सल को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसके लिए पार्सल आया, उसे व भेजने वाले शख्स की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, एसटीएफ सोनीपत की टीम को गुप्त सूचना मिली कि बहादुरगढ़ खंड के गांव नूना माजरा स्थित डाकघर में एक पार्सल आया है। इस पार्सल में नशीला पदार्थ है। इस सूचना पर टीम ने बुधवार की दोपहर डाकघर में दस्तक दी। जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीई अनिल रोहिल्ला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। डाकघर के बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उनके समक्ष पार्सल खंगाले गए। जांच के दौरान एक पार्सल पाया गया, जिसमें 96 ग्राम अफीम थी। पुलिस ने उक्त पार्सल को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, ये पार्सल राजस्थान के नागौर से किसी विक्रम सिंह ने नूना माजरा के रहने वाले दिनेश जून के नाम भेजा है। ये दोनों शख्स कौन हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पार्सल पर अंकित इनके नंबर और पते पर भी दबिश देगी। टीम की शिकायत पर एचएल सिटी चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी बोले
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा।
-एएसआई मुकेश, एचएल सिटी पुलिस चौकी, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें