फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां बच्चों से मंगवा रही थी भीख

Wed, 20 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर से पिता का साया उठा तो, बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी मां पर आ गई। मां सौतेली थी, बच्चों का बोझ उठाने की बजाय वह उनसे भीख मंगवाने लगी। पुलिस मंगलवार सायं शहर में विभिन्न स्थानों पर भीख मांग रहे चार बच्चों को लेकर उनके घर पहुंची तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन



 पुलिस ने महिला को चेतावनी दी कि दोबारा बच्चों से भीख मंगवाई तो मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस ने परिवार से बिछड़े बच्चों को अभिभवकों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को आप्रेशन मुस्कान चलाया। पुलिस ने शहर में भीख मांग रहे चार बच्चों को साथ लिया। पुलिस को उम्मीद थी कि ये बच्चे परिवार से दूर होने के कारण भीख मांग रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ की तो कहानी कुछ और निकली। बच्चों ने बताया कि उनकी सौतेली मां ही उनसे भीख मंगवा रही है। पुलिस बच्चों को लेकर सीधे झुग्गी एरिया में पहुंची। बच्चों की मां से बातचीत की और बच्चों को उसके सुपुर्द कर हिदायत दी कि दोबारा ये बालक भीख मांगते हुए पकड़े गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें