फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यस्तरीय सब जूनियर वूशु चैंपियनशिप शुरू

Sun, 11 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते एसोसिएशन पदाधिकारी। विज्ञ - फोटो : जाजमऊ एसटीपी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। किला मोहल्ला स्थित करोड़ राम लीला भवन में तीसरी हरियाणा स्टेट सब जूनियर लड़के और लड़कियों की वूशु चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया। इसमें 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि और भाजपा के विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने किया।
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर उनका वूशु स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव डागर, सचिव प्रवीन कुमार ने फूलमालाओं से अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि व दिनेश कौशिक ने प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि हरियाणा के युवाओं में खेलों के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर ही सफलता का मूलमंत्र है। इस मौके पर एनआईएस कोच चांदराम, जगदीप डीघल, संदीप फौजी, हन्नी धनखड़ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें