फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
-फोटो 61 : बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कराती नप चेयरपर्सन सरोज राठी। स्रोत स्कूल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा बाक्सिंग संघ की ओर से शहर के बीएसएम स्कूल में चौथी सब-जूनियर लड़के व लड़कियों की हरियाणा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने खिलाड़ियों की बाउट का शुभारंभ करके किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी एसीपी दिनेश बॉक्सर, पार्षद बलराम दलाल, कुलदीप राठी, राजेश तंवर, मनमोहित गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

मुख्यातिथि चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसीपी दिनेश बॉक्सर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अलग-अलग भार वर्गों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें