फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ओपन शतरंज आज से

Fri, 17 Jul 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दि हरियाणा चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में दि बहादुरगढ़ चेस फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता बुधवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


19 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक रोड स्थित जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजेश जून के कार्यालय में किया गया है। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

दि हरियाणा चेस एसोसिएशन के महासचिव नरेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन इलाके में शतरंज की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए किया गया है। सभी राउंड फीडे स्विस सिस्टम के तहत खेले जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में झज्जर, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद व रोहतक सहित कई जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टॉप 4 विजेताओं का चयन 16 से 27 अगस्त तक नागपुर में होने वाले नेशनल चेस टूर्नामेंट के लिए हरियाणा की टीम में होगा।

बहादुरगढ़ चेस फाउंडेशन के प्रधान आरपी सिंह ने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों की व्यवस्था फाउंडेशन नि:शुल्क करेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


करीब 40 रेटिड खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। डिस्ट्रिक चेस एसोसिएशन और बहादुरगढ़ फाउंडेशन के महासचिव संदीप कुमार निमावत ने बताया कि प्रथम 20 खिलाड़ियों को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें