फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों के बाद अल्पमत में आ जाएगी प्रदेश सरकार : दीपेंद्र

Tue, 04 Jun 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की सभी दस सीटों के अलावा देश में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन अपनी जीत का परचम लहराएगा। प्रदेश में सभी सीटों पर कांग्रेस व गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश सरकार अल्पमत में आ जाएगी।
विज्ञापन

वह सोमवार को राजकीय नेहरू कॉलेज में बने मतगणना केंद्र का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कल के परिणाम केवल लोकसभा चुनाव तक नहीं रहेंगे बल्कि हरियाणा की सरकार को भी प्रभावित करेंगे। यह प्रदेश सरकार अल्पमत में चल रही है। कल के चुनाव परिणाम के बाद अल्प समय में सरकार जाएगी। कांग्रेस मांग करती आ रही है कि सरकार अल्पमत में है और हरियाणा में चुनाव कराए जाएं। कल के बाद स्थिति और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ रोहतक बल्कि हरियाणा की सभी दस सीटों पर प्रत्याशी जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कई बार सही होते हैं और कई बार गलत होते हैं। कल जो गिनती होने वाली है, हमें उस पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जो जब रोहतक लोकसभा क्षेत्र की मतगणना थी, तब एक प्रश्नचिह उठा था कि जो पोस्टर बैलेट की गिनती बाद में की गई थी। इस बार पूरे विपक्ष ने मांग की है कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पहले की जाए।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें