फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से जीत कर लाए पदक

Mon, 01 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में सचिवालय जिमखाना मुंबई में आयोजित हुई 35वीं कराटे नेशनल चैंपियनशिप-2016 में झज्जर जिले के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में झज्जर रिवाला गेट वार्ड नंबर 3 के 4 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों में लड़कों में 45 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल व 42 से 45 किलोग्राम में मोनू ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं, लड़कियों के 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में मनीषा व 42 से 45 किलोग्राम भारवर्ग में कोमल ने भी रजत पदक प्राप्त किया है। नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने पर तरूण गोस्वामी, कोच महेंद्र सैनी, रिंकू सैनी, घासीराम सैनी, सतीश सैनी, मुकेश, सूरजभान, राजरानी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें