फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कराटे में तीन खिलाड़ियों में जीते पदक

विज्ञापन
फोटो -53: नेशनल स्कूल गेम्स में पदक विजेता सोनिका, गगनदीप व प्रथम कोच इशांत राठी। स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों की कराटे प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें 56 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका ने स्वर्ण पदक जीता। 74 किलो में गगनदीप माथुर ने रजत व 54 किलो में प्रथम तहलान ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

पुणे के बारामती में 26 से 29 जनवरी को 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों की अंडर-19 लड़के व लड़कियों की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बहादुरगढ़ कराटे टेम्पल के कोच इशांत राठी ने बताया कि उनकी अकादमी से इस वर्ष भी खिलाड़ी नेशनल खेलों से 3 पदक जीतकर लाए हैं।
सोनिका के पिता घनश्याम व माता दीपा ने खुशी जाहिर की। पिछले वर्ष भी गगन दीप माथुर ने स्कूली खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। गगन के पिता नीरज माथुर व प्रथम के पिता संदीप तहलान ने भी दोनों खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जताई। तीनों खिलाड़ियो का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें