साल्हावास। शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित की गई खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन होने के बाद अब सोमवार 27 जुलाई से एक अगस्त तक जिले के विभिन्न स्कूलों, खेल स्टेडियम में जिला स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू की जा रही हैं। यह प्रतियोगिताएं जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर होने वाले स्कूलों के खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल प्राचार्य की देखरेख में आयोजित की जाएंगी। खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जय प्रकाश जाखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स व हैंडबॉल लड़के व लड़कियां खेल स्टेडियम भिंडावास में होंगी। लड़कियों की एथलेटिक्स व लड़कों की हैंडबॉल प्रतियोगिता 30 जुलाई से शुरू होगी।