फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेल संघ आयोजित कराएगा योगासन खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। जिला योगासन खेल संघ की बैठक आयुष कार्यालय माता गेट में हुई। इसका मुख्य विषय 9 सितंबर को होने वाली जिलास्तरीय चतुर्थ योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन रहा।
जिला अध्यक्ष डॉ. मदन मानव ने बताया कि 9 को प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में होगी।
जिला सचिव हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चे हिस्सा लेंगे व विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता संचालक व कोषाध्यक्ष हर्मेष ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28, 28 से 35 व 35 से 55 आयु वर्ग के बीच होगी। इसमें लड़के में लड़कियां अलग-अलग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चार इवेंट होंगे। इसमें ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर शामिल है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 बजे शुरू कर दी जाएगी व 9:30 बजे तक रहेगी। 9:30 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता विजेताओं को मेडल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सचिव हर्ष कुमार, कोषाध्यक्ष हरमेश बंसल, तकनीकी सचिव अरुण, योगाचार्य बलदेव, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी इंद्रजीत, जुगबीर, महावीर, सुनील देवी, नीलम, ज्योति, रेणु, उर्मिला उपस्थित रहे।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें