रेवाड़ी। गांव मंदोला में बाबा भैया मेला, भंडारा और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक यातायात पवन कुमार ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या हार-जीत का माध्यम नहीं हैं बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का एक शक्तिशाली उपकरण हैं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मीनाक्षी खोला और प्रबंधक थाना खोल के प्रबंधक नि. गजराज भी उपस्थित रहे। उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बाबा भैया युवा क्लब की तरफ से आयोजित वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।