फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली रोड पर तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, युवक बाल-बाल बचे

Tue, 15 Oct 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई! जी हां। यह कहावत रविवार की रात चरितार्थ हो गई। दरअसल, बादली रोड पर एक तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई। इससे खंभे टूट गए और उन पर रखा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर कार पर नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार में सवार युवकों को चोट तक नहीं आई।
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार युवक बाल-बाल बच गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खंभों में टक्कर के बाद आसपास की कई कॉलोनियों की बिजली गायब हो गई। लोगों को घटना का पता सोमवार को सुबह के समय लगा। बिजली ठीक करने के लिए कर्मचारी सुबह 11 बजे मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया गया।

बादली रोड पर स्थित प्रीतम कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार और विवेक ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे एक स्विफ्ट कार तेजी से आई और होली एंजेल स्कूल के पास सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही खंभे टूट गए और उन पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे लटक गया। उस गाड़ी में दो-तीन युवक सवार थे। टक्कर लगने के बाद वे तुरंत मौके से गायब हो गए। इस घटना के चलते आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली निगम ने संभावित हादसा टालने के लिए ट्रांसफार्मर की सप्लाई रोक दी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली सुचारू करने का काम शुरू किया। इसके बाद सप्लाई सुचारु हो पाई। इस कार्य के चलते बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन


धमाके के साथ बिजली हुई गुल
आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब लोग बाहर सड़कों पर आए तो देखा कि कार खंभे से टकराई है। कार टकराने के बाद बिजली तारों में स्पार्किंग होती रही। बिजली गायब होने से सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को हुई। बिजली सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें