-फोटो 64 : शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के सहयोग से गांव सांखोल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। जिनमें जरूरतमंदों को दृष्टि सुधार के लिए चश्मे वितरित किए गए। शिविर का नेतृत्व डॉ. अजीत ने किया। इस मौके पर पार्षद नीना राठी, भंवर सिंह, शिव रजवाड़े, अनुज विश्वकर्मा, राजीव सिंह, कृष्ण गोपाल, कवल, श्याम और नीति मौजूद रहे।