झज्जर। लघु सचिवालय में वीरवार को एनीमिया मुक्त अभियान और मिशन रूबेला को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक एडीसी सलोनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने एनीमिया मुक्त अभियान और विशेष टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर एडीसी को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आगामी 24 से 29 जून तक विशेष टीकाकरण अभियान भी विभाग द्वारा चलाया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि झज्जर को एनीमिया मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिन एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, आयुष, विकास एवं पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यक्रम को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। एडीसी ने सभी आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर का आह्वान किया कि वे सभी महिलाओं और अन्य लोगों को इस अभियान के तहत जागरूक करें ताकि सभी लोग इस अभियान में हिस्सा लें और एनीमिया की जांच जरूर करवाएं।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों को माइक्रो प्लान के तैयार कर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीमों का गठन किया जा चुका है। आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी और इसी तरह बच्चों के लिए सिरप भी वितरित किया जाएगा।
बैठक में इन अधिकारियों की रही उपस्थिति
एनीमिया मुक्ति कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. भूपेश कुमार, टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बसंत दुबे, डब्ल्यूएचओ से डॉ. मनु खन्ना, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. इंद्रजीत रोहिल्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेन्द्र डोगरा, डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन देशवाल, डीपीओ प्रियंका रानी, डीपीएम सुनीता अरोड़ा, सीडीपीओ सुभिता मलिक, जिला अर्श काउंसलर संदीप जांगड़ा, मीनाक्षी, पंकज