फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोशल मीडिया पर आपराधियों के अकाउंट को फॉलो करने वाले युवाओं के खिलाफ एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोशल मीडिया पर आपराधियों के अकाउंट को फॉलो करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई के संबंध में एसपी डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं आपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करने वाले युवाओं के परिजनों को भी आगाह करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ. अर्पित जैन ने पुलिस द्वारा पहले की गई करवाई के संबंध में करीब 20 बच्चों के परिवारजनों को कार्यालय में बुलाकर उनके बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि ऐसे युवकों का उचित मार्गदर्शन किया जाए तथा दोबारा गलत संगति में न पड़े, इसका ध्यान रखा जाए। सोशल मीडिया पर झज्जर पुलिस की टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। बदमाशों के अकाउंट को चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। बदमाशों की गतिविधियों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने वाले उनके सहयोगियों पर झज्जर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। कुछ नवयुवक सोशल मीडिया पर अपराधियों के झांसे में आकर भटक जाते हैं। इसलिए झज्जर पुलिस की आमजन से अपील है कि इस प्रकार के भटके हुए नौजवानों के बारे में पता चले तो उनके माता-पिता व पुलिस को सूचित करें ताकि उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके। उन्होंने बताया कि कुछ युवकों के परिवारजनों को पुलिस कार्यालय झज्जर में बुलाया गया। ऐसी प्रवृत्ति के बच्चों को उनके माता-पिता और गांव व शहर के मौजिज व्यक्तियों को बुलाकर समझाया गया कि वे बच्चों को ऐसी गतिविधियों से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें