बहादुरगढ़। विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत निलोठी गांव में 19 लाख से अधिक की लागत से दो गलियों का निर्माण होगा। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। गलियों का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बताया कि निलोठी गांव में 19 लाख 28 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पीडब्ल्यूडी रोड से जयभगवान पटवारी के घर तक तथा मनोहर वाली गली का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने मौजूद ठेकेदार से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता सहन नहीं किया जाएगा। इन गलियों के निर्माण कार्य में टेंडर के गुणवत्ता के तय मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाए ताकि लंबे समय तक आवागमन की सुविधा ग्राम वासियों को मिले। विधायक जून ने कहा कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर हरियाणा प्रदेश का विकास करेंगे और तब बहादुरगढ़ हलके का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा व हलके की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराने का सेवा कार्य किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि लाला निलोठी, कैप्टन बलबीर, जीतराम, राजपाल, रविंद्र, काला, नरेंद्र पंडित, मुकेश, प्रेम मास्टर मौजूद रहे।
-फोटो 58 : निलोठी गांव में नारियल तोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक राजेंद्र सिंह जून।
-