-फोटो 64 : सौम्या अहलावत के साथ कोच और अन्य खिलाड़ी। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्यस्तरीय स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में गांव सांखोल निवासी सौम्या अहलावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। दस वर्षीय सौम्या ने स्केटिंग प्रतियोगिता में 500 मीटर में रजत और 1000 मीटर में कांस्य पदक जीता।
जीतकर लौटने पर गांव व एकेडमी में सौम्या का जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता रोहतक के बोहर स्थित स्कॉलर रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9 से 10 नवंबर तक हुई।
वह फिलहाल फाउंडेशन स्केटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं और जनवरी में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। पिता रवि कुमार अहलावत ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। संवाद