-फोटो 57 : वार्ड 12 में नाले का निरीक्षण करते नप एसआई सुनील हुड्डा व अन्य। स्रोत नप
बहादुरगढ़। गंदे पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से वार्ड 12 और 14 में नालों का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को नगर परिषद के एसआई सुनील हुड्डा और सफाई दरोगा वेदपाल ने नालों का निरीक्षण किया।
सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि सैनीपुरा और दयानंद नगर की गंदे पानी की यह समस्या सबसे गंभीर थी जो पुराना नाला था वह हर समय ब्लॉक रहता था। इस वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों में इस नए नाले को शुरू करवा दिया जाएगा।
अभी इस नाले के अंदर मिट्टी भरी हुई है। मिट्टी निकलते ही नाले को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सड़क पर जो पानी भरा हुआ है वह भी नाले में चला जाएगा। वार्ड 12 और 14 की यह गंभीर समस्या अब जल्द ही खत्म हो जाएगी।
इस मौके पर रविंद्र सैनी एडवोकेट, विजय राठी, मनोज कुमार और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।