फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटे का आरोप- ऋषि ने फरसे, राहुल ने दरात और सूरज ने पत्थर से किए वार

Mon, 05 Feb 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में शनिवार को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश में हुई मुकेश की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में मृतक के बेटे ने बताया कि उसी के सामने उसके पिता की हत्या की गई। ऋषि ने फरसे, राहुल उर्फ कालू ने दरात और सूरज ने पत्थर से वार किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन

मृतक मुकेश के पुत्र आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह नीम वाले चौक पर वह एक टेलर की दुकान के सामने खड़ा था। इस दौरान बस स्टैंड मातनहेल की तरफ से उसके पिता मुकेश गांव के ही अमित उर्फ संजय के साथ मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। जब उसके पिता अजय के मकान के पास पहुंचे तो अमित उर्फ संजय ने मोटरसाइकिल से उसके पिता को उतार दिया, तभी गली में खड़े ऋषि, कालू व हरिओम के भांजे गतौली निवासी सूरज ने उसके पिता पर हमला कर दिया। पिता को वह छुड़वाने के लिए दौड़ा तो उसने देखा कि ऋषि अपने हाथ में फरसे से उसके पिता के मुंह पर और राहुल उर्फ कालू ने हाथ में लिए दरात से उसके पिता के सिर में चोट मार रहे थे। हरिओम के भांजा सूरज पत्थर से उसके पिता को चोट मार रहा था। शनिवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआई रामपाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है, जो जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
हमने पिता का बदला ले लिया है, यह कहकर भाग गए आरोपी
मुकेश के पुत्र आकाश द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि पिता पर हुए हमले के बाद जब वह पिता के बचाव में जब चिल्लाए तो आरोपी उसे भी धमकी देकर यह कहते हुए भाग गए कि हमने अपने पिता का बदला ले लिया है। वर्ष 2012 में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में मुकेश ने मातनहेल के ही हरिओम को ईंट मारकर हत्या कर दी थी। इसके लिए उसे 10 वर्ष की सजा हुई थी। वह डेढ़ महीने पहले ही सजा पूरी करके घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें