फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वन विभाग ने कहा- न तेंदुआ मिला, न पैरों के निशान, अफवाह फैलाने पर पर होगी कार्रवाई

Mon, 05 Feb 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
्र
विज्ञापन

साल्हावास। क्षेत्र के गांव झाड़ली में तेंदुआ होने की वीडियो शुक्रवार से वायरल होने पर वन विभाग के माध्यम से रविवार को भी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कहीं पर भी तेंदुआ नहीं मिला और न ही कहीं पर तेंदुआ के पैरों के निशान मिले।
तेंदुआ मिलने का वीडियो कई दिन से वायरल हो रहा है। इसे झाड़ली क्षेत्र का बताया जा रहा है। शनिवार को भी ऐसा हुआ। वन विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही है। रविवार को वन विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यह सिर्फ अफवाह है। यहां इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई तेंदुआ नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में लगातार दो से तीन दिन तक सर्च अभियान चलाया है। कहीं पर भी किसी भी प्रकार का तेंदुआ होने के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि जरूरत पड़ी तो फिर से सर्च अभियान चलाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की बात भी कही। दूसरी तरफ झाडली मोहनबाडी क्षेत्र में तेंदुआ होने की वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। झाड़ली चौकी इंचार्ज एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि अफवाह फैलाकर लोगों में दहशत पैदा की जा रही है। जिससे यहां के स्थानीय लोग भयभीत हो रहे हैं। इस बार इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह ने फैलाएं, न ही किसी भी प्रकार की क्षेत्र में तेंदुआ आदि होने की वीडियो सोशल मीडिया व व्हाट्सएप आदि ग्रुप में भेजें। क्षेत्र में तेंदुआ है यह सिर्फ अफ़वाह है। वन विभाग ने तीन से चार दिन लगाकर पूरे क्षेत्र को सर्च किया है लेकिन कहीं पर भी कोई तेंदुआ या हिंसक जंगली जीव नहीं मिला है जो मनुष्य के लिए घातक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है लेकिन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तेंदुआ नहीं है। न ही तेंदुआ होने के निशान यहां पर मिले हैं। यह सिर्फ अफवाह हैं
राजेश कुमार, इंस्पेक्टर, वन विभाग भिंडावास झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें