फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित सोनपाल उर्फ भौंडी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो : 19आरोपी, सोनपाल उर्फ भौंडी गुर्जर
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा थाना पुलिस और सीडीटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी सोनपाल उर्फ भौंडी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 30 सितंबर को ग्राम हिंगवाहेड़ा में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़े मामले में की गई है जिसमें आरोपी पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

तिजारा थानाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को शाम करीब 7 बजे थाना तिजारा को सूचना मिली कि ग्राम हिंगवाहेड़ा में एक व्यक्ति झगड़े के दौरान गोली लगने से घायल हो गया है। घायल दिनेश को तुरंत सरकारी अस्पताल तिजारा ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर घटना के बारे में पूछताछ की।
दिनेश ने बताया कि वह दूध लेकर जा रहा था, तभी हिंगवाहेड़ा के पास भौंडी गुर्जर से उसका झगड़ा हो गया। आरोपी ने पहले भी झगड़ा किया था और फिर कहासुनी के दौरान कट्टे से फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर आरोपी के साथ ईमरत गुर्जर निवासी माजरी गुर्जर भी मौजूद था। दिनेश के बयान पर थाना तिजारा में मामला दर्ज किया गया। आरोपी सोनपाल उर्फ भौंडी तब से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भौंडी जैरोली के जंगलों में छिपा हुआ है। इस पर थानाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने टीम गठित की और डोटाना स्टैंड पर पहुंचे।
जैरोली से थौस की ओर तलाश के दौरान एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। रुकने की हिदायत दी गई लेकिन वह तेज रफ्तार से भागा। थानाधिकारी और टीम ने पीछा कर जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें