फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समूह गान में सोनिया की टीम रही प्रथम

Sun, 18 Feb 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव दुबलधन स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग उत्सव का आयोजन प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

इसमें 20 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन डॉ. सुमन गौड़ ने किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विद्यार्थी को अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। प्रतियोगिता में गीत भजन गजल रागनी एकल में सबरीना प्रथम, लक्ष्मी दितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान में सोनिया की टीम प्रथम, वंदना की टीम ने द्वितीय स्थान,कशिश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनरल डांस सालो में नेहा प्रथम, हिना द्वितीय, लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी गु्रप डांस में नेहा प्रथम, कीर्ति द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता पाठ में कीर्ति प्रथम, हिना ने द्वितीय, पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कविता पाठ में लक्ष्मी प्रथम, निक्की द्वितीय व उर्मिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मयंक, डॉ. सुमन, डॉ राजेश कुमार, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. आशीष, डॉ. सोमवीर, रेनू, पूनम सहायक प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय दुबलधन ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें