फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 28 दिन लगातार दौड़कर सोनिया राणा बनीं राष्ट्रीय चैंपियन

Sun, 05 Jul 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 88 : प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली बीआरजी की धावक सोनिया राणा। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। भीषण गर्मी के बीच बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) की अल्ट्रा रनर सोनिया राणा ने अपनी शानदार उपलब्धि से शहर और हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 31 मई से 27 जून तक आयोजित 28 दिवसीय राष्ट्रीय वर्चुअल रनिंग चैलेंज में सोनिया राणा ने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का परिणाम 2 जुलाई को घोषित किया गया।

बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि देश-विदेश के धावकों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में सोनिया राणा ने लगातार 28 दिनों तक बिना एक भी दिन का विराम लिए दौड़ लगाई। उन्होंने 730.02 किलोमीटर की दूरी तय कर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। छिल्लर ने बताया कि सोनिया राणा एक अनुभवी अल्ट्रा रनर हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी उन्होंने 12 घंटे की स्टेडियम अल्ट्रा रन में 95 किलोमीटर की दूरी पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया है। दीपक छिल्लर ने कहा कि सोनिया की सफलता पूरे बीआरजी परिवार और बहादुरगढ़ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

उनकी उपलब्धि युवा धावकों, विशेषकर महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है कि कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनकी इस सफलता पर बीआरजी के सदस्यों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें