-फोटो 57 : बैठक में भाग लेेते समिति पदाधिकारी व अन्य व्यक्ति। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बुधवार 5 से 9 नवंबर तक पांच दिवसीय हरियाणवी सांग का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा ने बताया कि सांग में पंडित लख्मीचंद के सुपौत्र पंडित विष्णुदत्त, सत्यवान सावित्री, पूर्णमल, पदमावत, सेठ ताराचंद और राजा नल किस्से सुनाएंगे। सांग के आयोजन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक दौरान धर्मशाला का आधुनिकीकरण किए जाने पर विशेष बल दिया गया। सेवानिवृत अधिकारी एसएन कौशिक का भी मार्गदर्शन रहा। बैठक में सरंक्षक पालेराम शर्मा, उपाध्यक्ष बलराम गौतम, सचिव हरिओम हरितश, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, कर्मबीर शर्मा, मंजीत पाराशर, दीपक राज शर्मा, रमेश दीक्षित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।