27jjrp01- झज्जर। दो नंबर स्कूल के पास मेनहाल को किया गया ठीक। स्त्रोत- जागरूक पाठक
झज्जर। शहर के दो नंबर स्कूल के पास सीवर की बंद पड़ी लाइन को संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने साफ कर दिया है। अब सीवरेज के मैनहोल में से निरंतर निकलने वाला गंदा बदबूदार पानी बंद होने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि 26 नवंबर के अंक में कॉलोनी के लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहगीर परेशान थे। मुद्दा उठाया गया था कि आसपास के लोग कई दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान है। नजदीक ही सरकारी स्कूल भी है। यहां काफी संख्या में बच्चों व उनके अभिभावकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उनको परेशानी हो रही थी।
मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कौशिक, अशोक यादव, सुभाष दीवान ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग के सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों एवं अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। समस्या को संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान कर दिया है।
27jjrp01- झज्जर। दो नंबर स्कूल के पास मेनहाल को किया गया ठीक। स्त्रोत- जागरूक पाठक